BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
02-Jan-2026 04:49 PM
By Viveka Nand
Bihar Police: एक इंस्पेक्टर, दारोगा से सेट हो गए थे. दारोगा ने अपने भाई को केस से बचाने के लिए बैचमेट इंस्पेक्टर पर दबाव बनाया. इसके बाद पुलिस निरीक्षक ने पीड़ित परिवार पर दबाव बनाकर पंचायती कराई. 60 हजार रू देकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई. खुलासे के बाद आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. मोतिहारी एसपी की रिपोर्ट पर बेतिया रेंज के डीआईजी ने इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है.
सुगौली अंचल निरीक्षक का खेल उजागर
पूर्वी चंपारण के सुगौली अंचल निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय एक दरोगा के प्रभाव में आकर दुर्घटना के केस को रफा दफा करने की तैयारी में थे. चार महीने तक सुपरविजन रिपोर्ट पेंडिंग रखा. इसके बाद यह कार्रवाई की गई है. दरअसल, 18 दिसंबर 2025 को मोतीहारी एसपी के जनता दरबार में सुगौली थाना कांड संख्या 438/25 की वादिनी ने कंप्लेंट किया था और न्याय की गुहार लगाई थी.
ट्रेनी डीएसपी को जांच का मिला था जिम्मा
शिकायत मिलने के बाद मोतिहारी एसपी ने ट्रेनी डीएसपी ऋषभ कुमार को जांच का जिम्मा दिया. डीएसपी ने जो जांच प्रतिवेदन दिया, उसमें बताया गया कि घटना के चार माह बाद भी अंचल पुलिस निरीक्षक सुगौली ने सुपरविजन रिपोर्ट नहीं दिया, जो इनकी अनुशासनहीनता का परिचायक है. जांच में यह भी बात सामने आई है कि जिस ट्रैक्टर से धक्का लगा था और एक व्यक्ति की मौत हुई थी, उसके मालिक बृजेश कुमार मिश्रा को बचाने की तैयारी थी. ट्रैक्टर मालिक का भाई बिहार पुलिस में दरोगा है .
दारोगा और इंस्पेक्टर में बातचीत के आरोप साबित
सुगौली के सर्किल इंस्पेक्टर के मोबाइल का जब डीवीआर निकाला गया, तब इस बात की पुष्टि हुई. पता चला कि ट्रैक्टर मालिक का भाई जो दारोगा है और सुगौली के सर्किल इंस्पेक्टर में काफी बातचीत हुई है. इन्हीं के इशारे पर अंचल निरीक्षक सुगौली ने इस कांड का समय से पर्यवेक्षण नहीं किया. बाहरी प्रभाव में आकर एवं तथ्य के अनुरूप अनुसंधान न कर पंचायती का सहारा लिया. मृतक की पत्नी पर दबाव बनाया गया, ताकि मुख्य अभियुक्त ट्रैक्टर मालिक को बचाया जा सके. सुगौली अंचल निरीक्षक का यह कृत्य के आरोप में पुलिस अधीक्षक मोतिहारी ने डीआईजी को रिपोर्ट किया. इसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक ने आरोपी अंचल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है.