तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज
07-Jan-2026 06:29 PM
By First Bihar
Bihar Police: पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) पुलिस वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर मुहिम चला रही है. कई फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के द्वारा इनाम की घोषणा की गई है. मोतिहारी नगर निगम के वार्ड पार्षद पति हरि सिंह के खिलाफ भी एसपी ने 10 हजार रू इनाम की घोषणा की थी. पुलिस वार्ड पार्षद पति की गिरफ्तारी को लेकर कई ठिकानों पर छापेमारी की. मोतिहारी पुलिस ने फरार भू माफिया हरि सिंह को आज बुधवार को पटना से गिरफ्तार कर लिया है.
10 हजार रू का इनामी हरि सिंह को मोतिहारी पुलिस ने पुत्र के साथ गिरफ्तार किया है. पटना पुलिस की मदद से छतौनी थाना की पुलिस ने आरोपी हरि सिंह को गिरफ्तार किया है. .हरि सिंह पर भू माफियागिरी का आरोप है. इसके बाद एसपी ने दस हजार के ईनाम की घोषणा की थी.
बता दें, मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक ने 31 दिसंबर 2025 को नगर निगम के वार्ड पार्षद के पति हरि सिंह पर 10 हजार रू का इनाम घोषित किया था. पुलिस अधीक्षक ने शहर के छोटा बरियारपुर के वार्ड 39 के पार्षद पति हरि सिंह उर्फ़ हरिशंकर सिंह पर 10000 रूपये ईनाम की घोषणा की थी. छतौनी कांड संख्या 723/25 में हरि सिंह फरार थे. मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आोपी हरि सिंह को पटना पुलिस के सहयोग से अरेस्ट किय़ा गया है. हरि सिंह पर छतौनी थाने में पहले से चार केस दर्ज हैं.