LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार
01-Feb-2026 05:34 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Police: पश्चिमी चंपारण जिला पुलिस ने अपराध पर नकेल कसने के लिए जिले के 30 फरार व कुख्यात अपराधियों की सूची सार्वजनिक की है। पुलिस द्वारा जारी इस सूची में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, मद्य निषेध एवं पुलिस पर हमला जैसे संगीन मामलों में वांछित अपराधियों के नाम शामिल हैं।
इन अपराधियों पर 10 हजार से 25 हजार रुपये तक का इनाम घोषित किया गया है। सूची में शामिल 30 अपराधी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से संबंधित हैं। कई अपराधियों के खिलाफ एक से अधिक आपराधिक कांड दर्ज हैं और वे लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
जिला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन इनामी अपराधियों के संबंध में कोई भी सूचना मिले तो वे पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नंबर 9031826977 पर तत्काल जानकारी दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया