पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
04-Jul-2025 11:14 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी जोर-शोर से चल रही है और सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जो कुछ भी कर रहा है, उसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे और जल्द ही एक बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की गरीब जनता के अधिकारों के लिए यदि जान भी देनी पड़े तो वे तैयार हैं।
पप्पू यादव ने चुनाव आयोग को आरएसएस का दफ्तर बताते हुए कहा कि यह संस्था अब निष्पक्ष नहीं रही। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उनकी कांग्रेस प्रभारी से भी बातचीत हुई है और जल्द ही कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि चुनाव आयोग को अपनी कार्यवाही तुरंत रोकनी होगी। पप्पू यादव ने कहा, "चुनाव आयोग भगवान नहीं है, न ही अलादीन का चिराग, अब आर-पार की लड़ाई होगी।"
साथ ही, उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के बिहार में अकेले चुनाव लड़ने के निर्णय पर कहा कि सबको अपना अधिकार है, लेकिन "रस्सी जल गई है, ऐंठन नहीं गई। इसका मतलब है कि राजनीतिक हालात अब बदलने वाले हैं और नए सिरे से संघर्ष होगा। "चुनाव आयोग भगवान नहीं है और न ही अलादीन का चिराग, बिहार और बिहार की अस्मिता के लिए हमें अपनी जान भी देनी पड़े तो देंगे। अधिकार के लिए लड़ाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट- प्रेम राज