गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू
02-Oct-2021 08:42 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर दो चरण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. पंचायत चुनाव अगले कुछ महीनों तक जारी रहेगा लेकिन इस दौरान जो नई बात सामने आई है वह पुराने मुखिया जी लोगों को परेशान कर सकती है. दरअसल पंचायत चुनाव में अब तक आए नतीजे यह बता रहे हैं कि पुराने मुखिया जी जनता को रास नहीं आ रहे. गांव की सरकार चुनने वाले वोटर नए चेहरों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. पटना के पालीगंज प्रखंड की 23 पंचायतों के लिए चुनाव 29 सितंबर को हुए थे. शुक्रवार को मतगणना पूरी कर ली गई और नतीजे भी सामने आ गए. लेकिन इस दौरान मुखिया जी लोगों को बड़ा झटका लगा है.
पालीगंज प्रखंड में जीत हासिल करने वाले 19 नए चेहरे शामिल हैं. जबकि पुराने मुखिया जी के केवल 4 चेहरों को ही जीत हासिल हुई है. जिला परिषद के 4 सीटों के चुनाव हुए जिसमें 3 नए चेहरों ने जीत हासिल की. पुराने चेहरों में केवल एक उम्मीदवार को ही जीत मिली है. पटना जिले के अलावे दूसरे जिलों में भी लगभग ऐसे ही नतीजे सामने आ रहे हैं.
गया के टिकारी प्रखंड में 22 और गुरारू प्रखंड में 12 पंचायतों के लिए नतीजे सामने आ चुके हैं. इसमें ज्यादातर मौजूदा मुखिया अपनी सीट नहीं बचा पाए. नए चेहरों को यहां भी जनता ने पसंद किया है. उत्तर बिहार के 7 जिलों में युवा चेहरों को बड़ी तादाद में जीत मिली है. पश्चिम चंपारण, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा के जिन प्रखंडों में अब तक के चुनाव नतीजे सामने आए हैं वहां ज्यादातर नए चरणों के ऊपर ही जनता ने भरोसा दिखाया है.
कोसी और सीमांचल में भी पुराने चेहरों को जनता ने नकार दिया है. इस इलाके में भी नए चेहरों के ऊपर ग्रामीण वोटर अपना विश्वास जता रहे हैं. सुपौल जिले के प्रतापपुर प्रखंड के 9 में से 6 पंचायतों ने जनता ने नए चेहरों को मौका दिया. सहरसा के कहरा प्रखंड की 12 पंचायतों में 9 नए चेहरे जीते. जबकि मधेपुरा जिले में जो नतीजे आए हैं उसमें भी सभी नए चेहरों को जीत मिली है. पूर्णिया के बनमनखी 24 पंचायतों में से 50 फ़ीसदी से ज्यादा में नए चेहरों को जीत हासिल हुई. यही हाल लगभग अररिया जिले का भी है.