कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर? ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम
27-Apr-2025 01:02 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के भोजपुर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने प्रेमी की मौत से आहत होकर ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि कोहराम मच गया। घटना जिले के गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव की है। महिला ने प्रेमी के सदमे के वजह से दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली है।
बताया जा रहा है कि महिला के चार बच्चे हैं जो मां की मौत से असमय परेशानी में पड़ गए हैं। महिला के प्रेमी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और पति ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया। वहीं, मृत महिला की पहचान बीरमपुर निवासी कमलेश धानुक की 30 वर्षीया पत्नी रेणु देवी के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है।
वहीं, एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और तफ्तीश की गयी। टीम घटनास्थल से कुछ सैंपल भी एकत्रित कर ले गयी है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम भी हुआ है। पूछताछ के दौरान महिला के जेठ छोटू प्रसाद ने बताया कि वह सुबह मजदूरी करने गए थे। तभी उनकी पत्नी ने फोन कर सूचना दी कि छोटे भाई की पत्नी ने फांसी लगा ली है।
थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना के बाद महिला के पति को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक लड़के से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर गांव में पंचायती भी की गई थी। उस युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस कारण उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि मृत महिला के चार बच्चे है, जिसमें पुत्री खुशबू, लक्ष्मीना, पुत्र आशीष और छोटका है। इस घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है।