ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज

Home / bihar / Bihar News: बहन की शादी से ठीक एक दिन पहले भाई की मौत,...

Bihar News: बहन की शादी से ठीक एक दिन पहले भाई की मौत, हिरासत में SUV चालक

Bihar News: पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें 18 वर्षीय अमित कुमार भगत की मौके पर ही मौत हो गई..

29-Nov-2025 07:44 AM

By First Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा चौक के निकट शुक्रवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 वर्षीय अमित कुमार भगत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 19 वर्षीय चचेरा भाई पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अमित सेनुवरिया गांव के निवासी थे तथा उनकी बहन की शादी शनिवार को निर्धारित थी। वे शादी के लिए कपड़े एवं अन्य सामग्री खरीदने बगहा अपनी बड़ी बहन के घर जा रहे थे।


अमित के पिता योगेंद्र भगत ने बताया है कि शुक्रवार को कथा मटकोर तथा हल्दी की रस्में आयोजित होने वाली थीं। चार बेटियों की परवरिश के बाद अमित उनका इकलौता पुत्र था। हादसे के समय वे बगहा की ओर जा रहे थे जब एसयूवी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पवन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार का आरोप है कि ड्राइवर लापरवाही से वाहन चला रहा था।


मझौलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया है कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा एसयूवी को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर की पहचान पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नुनिया टोला निवासी दिनेश साह के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बेतिया भेज दिया गया। पीड़ित परिवार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के पश्चात आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।