BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
02-Jan-2026 05:39 PM
By Viveka Nand
Bihar News: अवैध खनन से जुड़े मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए खान एवं भूतत्व विभाग ने दरभंगा के खान निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विभागीय कार्यों में पाई गई गंभीर अनियमितताओं को संज्ञान में लेते हुए की गई है।
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दरभंगा के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अवैध खनन में लिप्त दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वास्तविक दोषियों को कठोर दंड मिले तथा निर्दोष व्यक्तियों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित न किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर मिलीभगत या संरक्षण की प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि के-लाइसेंस के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्द्देश्य से 16 जनवरी को राज्यभर में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से आम नागरिकों, व्यवसायियों एवं संबंधित हितधारकों को वैध खनन, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित नियमों की जानकारी दी जाएगी।
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आमजन से अपील की कि अवैध खनन, परिवहन अथवा भंडारण से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि की सूचना खान एवं भू-तत्व विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर 0612-2215360, 94722 38821, 94731 91437 अथवा 9031035247 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज संसाधनों का उपयोग केवल विधिसम्मत, पारदर्शी एवं जनहित में सुनिश्चित किया जाएगा।