देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
29-Nov-2025 12:32 PM
By First Bihar
Bihar News: एनडीए सरकार के एक बार फिर सत्ता में आने के बाद से बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपना रही है। ऐसे में नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रावधानों के तहत अब अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया को भी तेज कर दिया गया है। गृह मंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर राज्य स्तर पर 1600 से अधिक अपराधियों की पहचान की गई है। इन अपराधियों में बालू, जमीन और शराब माफिया प्रमुख हैं। वैशाली जिले में अब इसी अभियान के तहत पुलिस ने 26 माफियाओं की सूची तैयार की है, जिनकी संपत्तियां कोर्ट की अनुमति से जब्त की जाएंगी।
वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में खनन और अन्य आपराधिक मामलों में नामजद 26 अपराधियों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 9 माफियाओं का प्रस्ताव न्यायालय को भेज दिया गया है, जबकि गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के एक अपराधी की संपत्ति पहले ही जब्त कर ली गई है। प्रभारी एसपी अशोक मिश्रा ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि ये सभी अपराधी विभिन्न धाराओं में लंबित मामलों में आरोपी हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को अन्य संदिग्धों की जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं, उन लोगों की विशेष रूप से जिनकी आय से अधिक संपत्ति पाई गई है।
BNS के धारा 107 के तहत पेशेवर अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का प्रावधान प्रभावी हो चुका है, यह पुराने कानूनों से अधिक सख्त है। राज्य पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार आगे वैशाली सहित अन्य जिलों में भी ऐसे अभियान को विस्तार दिया जाएगा। इससे अपराधियों का आर्थिक साम्राज्य ध्वस्त होगा और भविष्य में अपराध की प्रवृत्ति पर भी अंकुश लगेगा।
यह कार्रवाई बिहार में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी कार्रवाइयां कोर्ट की निगरानी में होंगी ताकि निर्दोष प्रभावित न हों। जिले के निवासियों से अपील की गई है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, जिससे इस जारी अभियान को और भी प्रभावी बनाया जा सके।