ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / Bihar News: समस्तीपुर और राजगीर से इन राज्यों के बीच स्पेशल ट्रेनों का...

Bihar News: समस्तीपुर और राजगीर से इन राज्यों के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, यात्रियों को बड़ी राहत

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर से तिरुपति (07052/07051) और राजगीर से मुंबई (13201/13202) के लिए नई सीधी ट्रेन सेवाएं। त्योहारी सीजन में राहत, स्टॉपेज में पटना-आरा-बक्सर शामिल। टाइमिंग और रूट जानें..

28-Sep-2025 08:32 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी ही अच्छी खबर है। रेलवे ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर से तिरुपति और राजगीर से मुंबई के बीच सीधी स्पेशल ट्रेन सेवाओं की शुरुआत कर दी है। पहले यात्रियों को इन रूट्स पर कई ट्रेनें बदलनी पड़ती थीं, लेकिन अब सीधा कनेक्टिविटी मिलेगा। यह कदम खासकर बिहार के पूर्वी और मध्य जिलों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा, जहां से हर साल हजारों यात्री तिरुपति के दर्शन या मुंबई के कामकाज के लिए जाते हैं। समस्तीपुर-तिरुपति रूट पर 07052/07051 ट्रेन को एक्सटेंड किया गया है, जबकि राजगीर-मुंबई जंता एक्सप्रेस (13201/13202) अब डेली चलेगी।


तिरुपति रूट की बात करें तो 07052 तिरुपति-रक्सौल स्पेशल हर शनिवार सुबह 8:15 बजे तिरुपति से रवाना होगी। यह चर्लपल्ली में सिर्फ 2 मिनट रुककर आगे बढ़ेगी और सोमवार दोपहर 1:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। रास्ते में यह चेन्नई, विजयवाड़ा, राजमुंड्री, विजयनगरम, विशाखापट्टनम, राउरकेला, टाटानगर, जमालपुर, बरौनी, मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। समस्तीपुर पर यह रविवार सुबह करीब 10:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 07051 रक्सौल-तिरुपति हर मंगलवार सुबह 8:30 बजे रक्सौल से चलेगी, चर्लपल्ली में 2 मिनट रुककर गुरुवार शाम 6:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी। यह सेवा 2 दिसंबर 2025 तक चलेगी। कोच में एसी-2, एसी-3, स्लीपर और जनरल क्लास उपलब्ध होंगे।


राजगीर से मुंबई की जंता एक्सप्रेस (13201) अब डेली चलेगी, जो हफ्ते में सातों दिन उपलब्ध होगी। यह ट्रेन सुबह 7:30 बजे राजगीर से रवाना होकर बिहारशरीफ (8:00 बजे), बख्तियारपुर (8:30 बजे), पटना (9:45 बजे), आरा (11:00 बजे), बक्सर (12:30 बजे) जैसे स्टेशनों से गुजरेगी। आगे प्रयागराज, जबलपुर, इटारसी, भुसावल होते हुए अगले दिन शाम 6:00 बजे मुंबई LTT पहुंचेगी। वापसी में 13202 मुंबई-राजगीर डेली रात 7:00 बजे मुंबई से चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे राजगीर होगी। यह ट्रेन नालंदा जिले के पर्यटन को बढ़ावा देगी, क्योंकि राजगीर एक प्रमुख तीर्थ स्थल है।