ब्रेकिंग न्यूज़

डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या

Home / bihar / बिहार में कुहासे का कहर: स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में...

बिहार में कुहासे का कहर: स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में चार लोग घायल

Bihar News: शिवहर में घने कुहासे के कारण स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हुए। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

03-Jan-2026 11:59 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के शिवहर से बड़ी खबर आ रही है, जहां कुहासे का कहर देखने को मिला है। दिल्ली से बिहार के शिवहर अपने घर लौट रहे लोगों की स्कॉर्पियो ओर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा तरियानी प्रखंड के सुमहुति बाजार पर हुआ है।


हादसे के समय स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे, जिनकी पहचान शाहिद, सामू, सफीक और रफिया के रूप में हुई है. टक्कर में रफिया को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।


सभी पीड़ित शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड अंतर्गत शेख टोली नया गांव अंबा के निवासी बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर