ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / Bihar News: बिहार में यहां बनेगा 79KM लंबा ग्रीनफील्ड हाइवे, खर्च होंगे ₹3822...

Bihar News: बिहार में यहां बनेगा 79KM लंबा ग्रीनफील्ड हाइवे, खर्च होंगे ₹3822 करोड़

Bihar News: केंद्र सरकार ने बिहार में यहाँ चार लेन ग्रीनफील्ड हाइवे का ऐलान किया। 78.94 किमी होगा लंबा, 3822 करोड़ किए जाएंगे खर्च। साहेबगंज-बेतिया सफर 1 घंटे में, कई जिलों को लाभ..

25-Sep-2025 09:20 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के उत्तरी इलाकों को तेज रफ्तार और मजबूत कनेक्टिविटी देने वाली एक बड़ी सड़क परियोजना को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने बुधवार को साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड (NH-139W) को हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) पर चार लेन ग्रीनफील्ड हाइवे के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। कुल 78.942 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट पर 3,822.31 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह हाईवे पटना को बेतिया से जोड़ेगा और वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण व पश्चिमी चंपारण जैसे सात जिलों को बेहतर नेटवर्क देगा।


इस नई ग्रीनफील्ड सड़क से साहेबगंज से बेतिया का सफर जो अभी 2.5 घंटे का है, घटकर सिर्फ एक घंटे में पूरा हो जाएगा। डिजाइन स्पीड 100 किमी/घंटा रखी गई है, जबकि औसत गति 80 किमी/घंटा होगी। इससे यात्रियों और मालवाहकों को सुरक्षित, तेज और बाधारहित सफर मिलेगा। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह परियोजना सात PM गति शक्ति आर्थिक नोड्स, छह सामाजिक नोड्स, आठ लॉजिस्टिक नोड्स और नौ प्रमुख पर्यटन-धार्मिक केंद्रों को जोड़ेगी।


यह हाईवे बिहार के बौद्ध सर्किट और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को मजबूत बनाएगा। केसरिया बुद्ध स्तूप (साहेबगंज), सोमेश्वरनाथ मंदिर (अरेराज), जैन मंदिर व विश्व शांति स्तूप (वैशाली) तथा पटना का महावीर मंदिर जैसे धरोहर स्थलों तक पहुंच सुगम हो जाएगी। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। NH-139W वर्तमान में भीड़भाड़ वाले NH-31, 722, 727, 27 और NH-227A जैसे रास्तों का वैकल्पिक लिंक बनेगा, जिससे पुराने मार्गों पर दबाव कम होगा।