ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

Home / bihar / Bihar News: माँ के साथ शादी में शामिल होने जा रहे मासूम की...

Bihar News: माँ के साथ शादी में शामिल होने जा रहे मासूम की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

Bihar News: सहरसा जिले के सिमराहा बायपास पर ट्रैक्टर ने 7 साल के मासूम को रौंदा। मौके पर ही हुई मौत, चालक गिरफ्तार..

28-Nov-2025 01:55 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में सहरसा जिले के सिमराहा बायपास रोड पर दुखद घटना घटी है। यहाँ एक 7 वर्षीय मासूम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है।


वहीं, मृतक बच्चे की पहचान सहरसा नगर निगम वार्ड-5 (सिमराहा) निवासी मोहम्मद अख्तर के सबसे छोटे पुत्र 7 वर्षीय मोहम्मद आदिल के रूप में हुई है। चार भाई-बहनों में आदिल सबसे छोटा था।  इसके पिता मोहम्मद अख्तर देहरादून में मजदूरी करते हैं और तीन महीने पहले ही घर लौटे थे।


उनका कहना है कि पड़ोस में शादी थी, आदिल अपनी मां के साथ टहलते-टहलते वहीं जा रहा था। इसी दौरान आरा से कोरलाही लौट रहे एक ट्रैक्टर ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद घायल बच्चे को तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


इस घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक कोरलाही निवासी अभिमन्यु शर्मा को पकड़ लिया और ट्रैक्टर जब्त कर पुलिस को सौंप दिया। इस बारे में बात करते हुए सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया है कि ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है और चालक हिरासत में है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जबकि इधर बच्चे की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गाँव वाले भी सदमें में हैं। 


रिपोर्टर: रितेश