BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
24-Nov-2025 03:24 PM
By First Bihar
Bihar News: सासाराम के धोड़ाढ़ थाना क्षेत्र के मटकुडिया गांव के पास एक तालाब से सोमवार दोपहर दो सगे भाइयों का शव बरामद हुआ है। दोनों भाई इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के रहने वाले थे और कल से ही लापता थे।
इनकी पहचान 14 वर्षीय सुधीर पाल और उसके छोटे भाई 12 वर्षीय प्रदीप पाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों भाई रविवार दोपहर से घर से लापता थे। इसकी सूचना इंद्रपुरी थाने में भी दी गई थी और पुलिस ने खोजबीन भी की थी मगर कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। फिर आज सोमवार को मटकुडिया गांव के पास तालाब किनारे एक साइकिल पड़ी मिली। इसके बाद तालाब की तलाशी लेने पर दोनों बच्चों का शव मिला है।
शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। धोड़ाढ़ थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। डेहरी एएसपी SSP अतुलेश झा ने बताया है कि परिवार ने कल दो बच्चों के लापता होने की सूचना दी थी। आज मटकुडिया के पास तालाब में साइकिल मिली और तलाशी लेने पर दोनों बच्चों का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर: रंजन कुमार