बिहार में पुलिस एनकाउंटर: बेगूसराय में अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड में शामिल होने की संभावना भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे
28-Jun-2025 11:47 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने मुजफ्फरपुर, दरभंगा, शिवहर और नेपाल को जोड़ने वाली तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, जिससे जाम और खराब सड़कों से यात्रियों को राहत मिलेगी। इन परियोजनाओं में चांदनी चौक-बखरी सड़क को फोरलेन में बदलना, मीनापुर-शिवहर मार्ग का चौड़ीकरण और मुजफ्फरपुर-पूसा सड़क की मरम्मत शामिल है। संबंधित कंपनियों को वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं और तय समयसीमा में काम पूरा करने का लक्ष्य है।
मुजफ्फरपुर में चांदनी चौक से बखरी तक 7.65 किमी लंबी सड़क को मौजूदा टू-लेन से फोरलेन में बदला जाएगा। यह मार्ग दरभंगा को जोड़ता है, भारी वाहनों के कारण अक्सर जाम की समस्या इस मार्ग पर बनी रहती है। आदर्श कंस्ट्रक्शन को 69.01 करोड़ रुपये की लागत से यह ठेका मिला है और 18 महीने में काम पूरा होगा। पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख सुनील कुमार ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। यह परियोजना मुजफ्फरपुर और दरभंगा के बीच यातायात को सुगम बनाएगी।
वहीं, मीनापुर से शिवहर सड़क का चौड़ीकरण नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा। इस प्रोजेक्ट का ठेका अम्बर इंफ्राप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को 42.94 करोड़ रुपये में दिया गया है। 18 महीने में पूरा होने वाला यह प्रोजेक्ट शिवहर और सीतामढ़ी के रास्ते नेपाल जाने वाले यात्रियों और व्यापारियों के लिए सुविधा बढ़ाएगा। यह सड़क बिहार-नेपाल व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगी।
जबकि मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग की मरम्मत के लिए महेश कुमार सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को 12.21 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस काम को पांच महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। यह मार्ग स्थानीय लोगों और किसानों के लिए महत्वपूर्ण है और मरम्मत से आवागमन आसान होगा।
इन परियोजनाओं से न केवल मुजफ्फरपुर, दरभंगा और शिवहर के स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, बल्कि नेपाल के साथ व्यापार और आवागमन में भी सुधार होगा। चांदनी चौक-बखरी फोरलेन से दरभंगा और मुजफ्फरपुर के बीच जाम की समस्या कम होगी, जबकि मीनापुर-शिवहर सड़क नेपाल के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। उधर मुजफ्फरपुर-पूसा मरम्मत स्थानीय स्तर पर दैनिक आवागमन को सुगम बनाएगी।