ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / bihar / Bihar RERA Ranking: रेरा बिहार ने जारी की प्रोजेक्ट्स और प्रमोटरों की ताज़ा...

Bihar RERA Ranking: रेरा बिहार ने जारी की प्रोजेक्ट्स और प्रमोटरों की ताज़ा रैंकिंग, टॉप-15 की सूची हुई सार्वजनिक

Bihar RERA Ranking: रेरा बिहार ने निबंधित रियल एस्टेट परियोजनाओं और प्रमोटरों की पांचवीं रैंकिंग जारी की है, जिसमें निर्माण प्रगति, वित्तीय उपयोग और शिकायतों के आधार पर टॉप-15 की सूची प्रकाशित की गई।

03-Jan-2026 12:40 PM

By FIRST BIHAR

Bihar RERA Ranking: भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा), बिहार ने निबंधित रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और प्रमोटरों की नवीनतम रैंकिंग जारी कर दी है। यह इस श्रृंखला की पांचवीं रैंकिंग है। इसकी शुरुआत जुलाई 2024 में हुई थी, जब पहली सूची 15 अप्रैल 2024 तक की तिमाही प्रगति रिपोर्ट (QPR) के आधार पर प्रकाशित की गई थी। ताज़ा रैंकिंग 15 नवंबर 2025 तक उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। रेरा बिहार देश का पहला ऐसा प्राधिकरण है, जिसने इस तरह की रैंकिंग प्रणाली लागू की है।


बिहार रियल एस्टेट प्रोजेक्ट कोसेंट (BRQ) के तहत परियोजनाओं की रैंकिंग निर्माण की गति, एकत्रित धन के उपयोग और परियोजना से जुड़ी शिकायतों जैसे मानकों पर की गई है। वहीं, बिहार रेरा प्रमोटर्स कोसेंट (BPQ) के अंतर्गत प्रमोटरों की रैंकिंग उनके अनुभव, निबंधित परियोजनाओं की संख्या, समय पर कार्य पूर्ण करने की क्षमता और दर्ज मामलों के आधार पर तय की गई है।


रेरा बिहार ने जुलाई-सितंबर तिमाही से तिमाही प्रगति प्रतिवेदन (QPR) जमा करने की नई और डिजिटल व्यवस्था भी लागू की है। अब प्रमोटरों को सभी जानकारियां रेरा पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में डायनामिक रूप से भरनी होती हैं। इस नई व्यवस्था से सभी QPR एक समान प्रारूप में उपलब्ध होंगे, जिससे रैंकिंग प्रक्रिया आसान होगी और घर खरीदने वालों को भी परियोजनाओं की प्रगति समझने में सहूलियत मिलेगी। पहली बार यह व्यवस्था लागू होने के कारण प्रमोटरों की कठिनाइयों को देखते हुए QPR जमा करने की समय-सीमा एक माह बढ़ाई गई थी, जिसकी सूचना ई-मेल के माध्यम से दी गई थी।


रेरा बिहार के अध्यक्ष श्री विवेक कुमार सिंह ने कहा कि रैंकिंग व्यवस्था के साथ-साथ QPR प्रणाली में भी सुधार किए गए हैं, ताकि प्रमोटर इसे आसानी से भर सकें और उपभोक्ता प्रगति रिपोर्ट को सरलता से समझ सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन उपभोक्ताओं ने निबंधित परियोजनाओं में बुकिंग कराई है, वे रेरा बिहार की वेबसाइट के माध्यम से जरूरी जानकारी देकर अपने प्रोजेक्ट की QPR का सारांश घर बैठे मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। प्रोजेक्ट्स और प्रमोटरों की पूरी रैंकिंग रेरा बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।


नवीनतम बीआरक्यू (BRQ) के अनुसार, शीर्ष पंद्रह परियोजनाओं नाम

रैंक           प्रमोटर का नाम

1              अम्बर अजय पैलेस  

2              ममता पैलेस   

3              विन्सम गुरुतेज़ 

4              पीस टावर    

5              शारदा काम्प्लेक्स  

6              देव पैलेस   

7              नील राज   

8              बेला गार्डन अपार्टमेंट  

9              नैवेद्यम   

10           एम्बिशन एलीट 

11           विन्सम एम्पायर ब्लाक E

12           पीस एस स्क्वायर  

13           अरुण वाटिका 

14           एस सी बी कैंपस  

15           आराध्या रेजीडेंसी 



नवीनतम बीपीक्यू (BPQ) के अनुसार, शीर्ष पंद्रह प्रमोटरों के नाम 

रैंक          प्रमोटर का नाम 

1              घराना एसोसिएट इन्फ्रा प्रमोटर्स  

2              आदित्य निवास डेवलपर  

3              अज़ल्फा बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन  

4              परी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर 

5              राज छविराज 

6              पुलमैन बिल्डकॉन  

7              क्वालिटी टेक इन्फ्राहोम  

8              परमानन्द सिंह   

9              पंखुरी प्रोजेक्ट्स  

10           पीस बिल्डकॉन

11           नानक कंस्ट्रक्शन  

12           निगार फातिमा   

13           ऑरेंज एस्टेट   प्राइवेट लिमिटेड 

14           ओ आर बी इंफ्रास्ट्रक्चर   

15           राज हेवन कंस्ट्रक्शन एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड