Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान
04-Jun-2025 07:08 PM
By Viveka Nand
Bihar News: पटना की निगरानी अदालत ने एक भ्रष्ट दरोगा को सजा सुनाया है. भ्रष्टाचार केस में सदर थाना भभुआ के तत्कालीन पुलिस अवर निरीक्षक परशुराम सिंह को दो धाराओं में एक-एक वर्ष की सश्रम कारावास और 10- 10 हजार का अर्थ दंड लगाया है.अर्थ दंड की राशि जमा नहीं करने पर एक महीने की साधारण कारावास होगी. दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी.
दरअसल, निगरानी ब्यूरो की टीम ने निगरानी कांड संख्या 58/13 दर्ज किया था. परशुराम सिंह दारोगा सदर थाना भभुआ पर आरोप था कि इन्होंने ₹5000 की रिश्वत मांगी है. निगरानी ब्यूरो ने 6 सितंबर 2013 को ₹5000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. इसके बाद आरोपी दारोगा को जेल भेजा गया. कोर्ट में केस की सुनवाई हुई और आज पटना निगरानी की विशेष अदालत के जज मो. रूस्तम ने भ्रष्टाचारी दारोगा को सजा सुनाया है.