देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
27-Sep-2024 08:32 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में मौसम को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में अगले 24 घंटे के भीतर 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इन सभी जिलों के डीएम से अलर्ट रहने को कहा है और किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है जबकि पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट करते हुए कहा है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग को फ्लैश फ्लड की चेतावनी भेजी है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना, जहानाबाद, मधुबनी और भोजपुर में फ्लैश फ्लट को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भेजा है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी 13 जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि अलर्ट को ध्यान में रखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपॉने के लिए सभी वैकल्पिक तैयारी रखें। संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। लोगों को इसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराने को भी कहा गया है ताकि किसी भी तरह की स्थिति में लोग सजग रहें।
शनिवार को पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और गोपालगंज में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है वहीं शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान, सुपौल, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। उधर, जल संसाधन विभाग ने संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है और अगले 48 घंटे तक क्षेत्र में कैंप करने को कहा है।