पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
04-Jun-2025 09:33 AM
By First Bihar
Bihar News: पटना में मंदिरी नाले पर सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। 1289 मीटर लंबे इस नाले में से 1200 मीटर को ढकने का काम पूरा हो चुका है। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड इस परियोजना को अंजाम दे रहा है। जुलाई 2025 के अंत तक इस सड़क पर यातायात शुरू करने की योजना है।
बता दें कि इस परियोजना की लागत 86.98 करोड़ रुपये है। सड़क की चौड़ाई 11 मीटर होगी, जिसमें दोनों दिशाओं में 5.5 मीटर की दो लेन होंगी। 3.5 मीटर चौड़ी सर्विस लेन भी बनाई जा रही है। सड़क के नीचे ट्विन बैरल आरसीसी बॉक्स ड्रेन का निर्माण हो रहा है ताकि जल निकासी सुनिश्चित हो।
यह सड़क नेहरू पथ और अशोक राजपथ को जोड़ेगी, जिससे फ्रेजर रोड और बुद्ध मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा। आयकर गोलंबर से सिद्धेश्वरी काली मंदिर तक बनने वाली यह सड़क तीन लाख से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाएगी। उत्तरी मंदिरी, दक्षिणी मंदिरी, बापू नगर, चीनाकोठी, क्रिश्चियन कॉलोनी, और वार्ड 21, 24, 25, 26, 27 के निवासियों को इसका फायदा मिलेगा।
सड़क पर स्ट्रीटलाइट्स, साइनबोर्ड, और लैंडस्केपिंग की जाएगी। जल निकासी के लिए तीन डीसिल्टिंग चैंबर, चार स्लुइस गेट्स, और दो रैंप बनाए जा रहे हैं। यह परियोजना मानसून के दौरान जलजमाव को नियंत्रित करने में मदद करेगी। निर्माण पूरा होने पर मंदिरी क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।