ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल

Home / bihar / Bihar News: पटना के बिल्डर से मांगी गई डेढ़ करोड़ की रंगदारी, जांच...

Bihar News: पटना के बिल्डर से मांगी गई डेढ़ करोड़ की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: पटना के फुलवारीशरीफ में बिल्डर संजीत कुमार से अज्ञात अपराधियों ने डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी माँगी है। परसा बाजार थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जाँच शुरू की। कॉल डिटेल्स और तकनीकी सहायता से आरोपियों की हो रही तलाश।

31-Jul-2025 09:07 AM

By First Bihar

Bihar News: पटना के फुलवारीशरीफ के परसा बाजार थाना क्षेत्र में रहीमपुर निवासी बिल्डर संजीत कुमार को अज्ञात अपराधियों ने फोन कॉल के जरिए डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी माँगकर धमकी दी है। अपराधियों ने बिल्डर को दो दिन में रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।


जिसके बाद डरे हुए संजीत ने तुरंत परसा बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। इस घटना के बाद पटना व्यवसायी समुदाय में दहशत का माहौल है। परसा बाजार थाना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी सहायता से आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।


थाना प्रभारी ने इस बारे में बताया है कि संजीत को धमकी भरा कॉल एक अज्ञात नंबर से आया था और पुलिस साइबर सेल की मदद से कॉलर की लोकेशन और पहचान का पता लगाने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।