बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप
28-Jun-2025 08:31 AM
By First Bihar
Bihar News: पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए गर्मी और उमस से राहत पाने का एक शानदार विकल्प शुरू किया गया है। स्टेशन पर नया एसी वेटिंग रूम बनाया गया है, जहां यात्री केवल 20 रुपये प्रति घंटा के मामूली शुल्क पर ठंडक और आराम का आनंद ले सकते हैं। बच्चों के लिए यह शुल्क और भी कम मात्र 10 रुपये प्रति घंटा रखा गया है। इस सुविधा ने उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है, जो ट्रेनों की देरी या स्टेशन के खुले परिसर में गर्मी और उमस से परेशान रहते हैं।
एसी वेटिंग रूम में यात्रियों की सुविधा के लिए आरामदायक सोफे लगाए गए हैं, साथ ही एक छोटी कैंटीन भी शुरू की गई है, जहां चाय, कॉफी और हल्के नाश्ते का लुत्फ उठाया जा सकता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार गर्मी के मौसम में यात्रियों की शिकायतों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। पाटलिपुत्र स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है और कई लोग अपने परिवार के साथ लंबे इंतजार के दौरान इस एसी हॉल का उपयोग कर रहे हैं। खासकर, देरी से चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों के लिए यह सुविधा वरदान साबित हो रही है।
रेलवे के मुताबिक, एसी वेटिंग रूम की मांग लंबे समय से थी, क्योंकि गर्मी और उमस के कारण स्टेशन पर खुले में इंतजार करना यात्रियों के लिए मुश्किल हो जाता था। इस सुविधा के शुरू होने से न केवल यात्रियों को आराम मिल रहा है, बल्कि स्टेशन का माहौल भी अधिक व्यवस्थित हो रहा है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस तरह की सुविधाएं अन्य स्टेशनों पर भी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।