ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / Bihar News: बिहार में यहां बनेगा 118 KM का सुपर हाइवे, कई जिलों...

Bihar News: बिहार में यहां बनेगा 118 KM का सुपर हाइवे, कई जिलों को होगा लाभ

Bihar News: बिहार के जमुई और बांका जिलों में NH-333A को 118 किमी तक सुपर हाईवे में बदला जाएगा। 2026 में शुरू होने वाले इस प्रोजेक्ट से बिहार-झारखंड की कनेक्टिविटी मजबूत होगी..

26-Sep-2025 08:05 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के जमुई और बांका जिलों के लोगों लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-333A को अब करीब 118 किलोमीटर तक आधुनिक सुपर हाईवे में बदला जाएगा। यह परियोजना बिहार और झारखंड के बीच सड़क संपर्क को और मजबूत करेगी। इस प्रोजेक्ट के तहत कटोरिया से पंजवारा तक 56 किलोमीटर लंबा हिस्सा दो-लेन पेव्ड सोल्डर के साथ अपग्रेड किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंसल्टेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक DPR का काम शुरू हो जाएगा।


इस सड़क को बेहतर बनाने की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे। खासकर नारायणा-सोनो-झाझा-सिमुलतला-कटोरिया मार्ग को अपग्रेड करने की बड़ी जरूरत महसूस की जा रही थी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से न केवल स्थानीय लोगों को आवागमन में आसानी होगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मंत्रालय का लक्ष्य है कि 2026 के अंत तक निर्माण कार्य शुरू हो और 2028 तक यह परियोजना पूरी हो जाए। इससे क्षेत्र में आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।


NH-333A के तहत पहले भी कुछ काम हो चुका है। इस राजमार्ग की कुल 134 किलोमीटर लंबाई में से 72 किलोमीटर का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। अब बाकी बचे 62 किलोमीटर हिस्से को बेहतर बनाने का काम तेजी से शुरू होगा। यह सड़क नारायणा से शुरू होकर सोनो, झाझा, सिमुलतला और कटोरिया तक जाएगी। इस अपग्रेड के बाद यह मार्ग न केवल सुरक्षित होगा, बल्कि यात्रा का समय भी कम होगा।


यह परियोजना बिहार और झारखंड के बीच बेहतर सड़क संपर्क का एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सुपर हाईवे के बनने से आवागमन आसान होगा और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों का शहरी केंद्रों से जुड़ाव बढ़ेगा और विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।