ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / Bihar News: बिहार में यहां पुलिस टीम पर हमला; 3 कर्मी घायल, दर्जनों...

Bihar News: बिहार में यहां पुलिस टीम पर हमला; 3 कर्मी घायल, दर्जनों गिरफ्तार

Bihar News: नवादा के गोबिंदपुर में शराब तस्करी रोकने के दौरान पुलिस टीम पर हमला, आरक्षक सुगंधा समेत 3 पुलिसकर्मी घायल। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 18 आरोपियों को दबोचा..

26-Sep-2025 01:04 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में झारखंड बॉर्डर के पास गुरुवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना ने हड़कंप मचा दिया। गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के दर्शन नाला के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर एक भीड़ ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। यह हमला शराब तस्करी रोकने और आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के प्रयासों के बीच हुआ है। इस हमले में आरक्षक सुगंधा सुरभि, सिपाही संजय कुमार और पीएसआई गुलशन कुमार बुरी तरह घायल हो गए। पीएसआई गुलशन कुमार की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाकी दो को गोबिंदपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


यह घटना तब हुई जब पुलिस टीम झारखंड की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल को रोककर जांच कर रही थी। चालक से पूछताछ के दौरान ही मामला बिगड़ गया और नोकझोंक हो गई, जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और हिंसक हमला कर दिया। सिपाही संजय कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने ले जाया जा रहा था, लेकिन शराबी हमलावरों ने उसे छुड़ा लिया। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दी।


इस घटना की सूचना मिलते ही गोबिंदपुर थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। इस कार्रवाई में 18 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही दर्जनों अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने कहा है कि हमलावरों की पहचान हो चुकी है और बाकी फरारों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। शराब माफियाओं के खिलाफ चल रही मुहिम में यह घटना एक बड़ा झटका है, लेकिन पुलिस ने भी साफ कर दिया है कि ऐसी गुंडागर्दी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।