ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Home / bihar / Bihar News: नालंदा में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक शख्स गिरफ्तार

Bihar News: नालंदा में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक शख्स गिरफ्तार

Bihar News: नालंदा के चिकसौरा में पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, शंकर विश्वकर्मा नामक व्यक्ति गिरफ्तार। हथियार, मशीनें इत्यादि बरामद।

14-Jun-2025 03:07 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात पुलिस ने एक सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान चिकसौरा बाजार निवासी शंकर विश्वकर्मा, स्वर्गीय राजू विश्वकर्मा के बेटे को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है। शंकर अपने घर में ही अवैध हथियारों का निर्माण कर रहा था। इस कार्रवाई ने इलाके में हथियारों की तस्करी के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस अब इसके तार खंगालने में जुट गई है।


डीएसपी रंजन कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हिलसा सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रभानु और चिकसौरा थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने यह छापेमारी की थी। पुलिस ने शंकर के घर से भारी मात्रा में हथियार और निर्माण उपकरण बरामद किए, जिसमें 4 अर्धनिर्मित देसी पिस्तौल बॉडी, 4 अर्धनिर्मित बैरल, 1 देसी कट्टा, 1 देसी पिस्तौल, 1 कारतूस और 1 मिसफायर खोखा शामिल हैं। इसके अलावा 2 ड्रिल मशीनें, 1 ग्राइंडर मशीन, 11 रेती, 3 ट्रिगर, 3 आरी, रिंच और हैंड ग्रिप जैसे औजार भी जब्त किए गए हैं।


छापेमारी में चिकसौरा थाने की सशस्त्र टीम में सुबोध राणा, विजय कुमार, दिलीप कुमार, राजकुमार और मनोज कुमार शामिल थे। इन सभी ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई है। डीएसपी ने बताया कि शंकर से पूछताछ में अवैध हथियारों की आपूर्ति चेन और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि शंकर पिछले कई महीनों से हथियार बना रहा था और इनका इस्तेमाल स्थानीय अपराधों में हो सकता है। पुलिस ने अन्य ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी है और अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।