पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
06-Oct-2025 08:47 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। यहां सुरक्षित प्रसव और सी-सेक्शन जैसी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नौ रेफरल यूनिट बनाने का प्लान है। अभी तो पूरे जिले से मरीजों को सदर अस्पताल ही आना पड़ता है, जिससे घंटों की दौड़-भाग और परेशानी होती है। लेकिन अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करके ब्लड स्टोरेज यूनिट लगाई जाएंगी, ताकि इमरजेंसी में खून की कमी न हो। इसके लिए नौ जगहें चिन्हित हो चुकी हैं जिनमें शामिल हैं सदर अस्पताल, मीनापुर, कुढ़नी, साहेबगंज, पारू, गायघाट, औराई, मुरौल और सकरा। इससे ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को पास ही इलाज मिलेगा और उनकी जान जोखिम में नहीं पड़ेगी।
ये यूनिट सिर्फ प्रसव के लिए ही नहीं बल्कि ऑपरेशन के दौरान जरूरी खून की उपलब्धता के लिए भी तैयार की जा रही हैं। हर रेफरल यूनिट को दो-दो अन्य पीएचसी से जोड़ा जाएगा, जहां से मरीज सीधे यहां रेफर होंगे। ब्लड स्टोरेज की देखभाल के लिए डॉक्टरों और लैब टेक्नीशियनों को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। हर महीने इस सिस्टम की रिव्यू भी होगी, ताकि कोई कमी न रहे। स्थानीय लोग कहते हैं कि ये बदलाव जिंदगियां बचाएगा, क्योंकि पहले छोटी-मोटी दिक्कत पर भी सदर अस्पताल पहुंचना मुश्किल होता था।
साथ ही सदर अस्पताल को मॉडल बनाने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। यहां पाइपलाइन से ऑक्सीजन सप्लाई लगेगी, एक्स-रे की सुविधा रहेगी और पूरा परिसर एसी वाला हो जाएगा। रोगी कल्याण समिति की मीटिंग में ये फैसले लिए गए हैं। निबंधन काउंटर और दवा वितरण को बड़ा किया जाएगा, ताकि मरीजों को इधर-उधर न भटकना पड़े। सीटी स्कैन जैसी चीजें भी एक ही छत के नीचे मिलेंगी। इससे न केवल समय बचेगा बल्कि इलाज की क्वालिटी भी सुधरेगी।