Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
04-Dec-2025 09:04 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में NH-27 पर सरमस्तपुर के पास देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में थर्मल कॉलोनी के सुरक्षाकर्मी की जान चली गई है। ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार रंजीत मिश्रा को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे मौके पर ही घायल हो गए।
रंजीत वैशाली जिले के निवासी थे और कांटी थर्मल प्लांट कॉलोनी में निजी एजेंसी के माध्यम से सुरक्षा गार्ड का काम करते थे। उनका अपना डेरा सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा मंदिर के पास था। हादसे के समय वे ड्यूटी खत्म कर डेरे की ओर जा रहे थे।
हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए और सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे NH-27 पर करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल रंजीत को सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है और हादसे में शामिल वाहन जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल और और इलाके के लोग सदमें में हैं।