Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा?
21-Mar-2025 09:54 AM
By MANOJ KUMAR
Bihar News : मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के लिए मंदिर को हटाए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने आज, 21 मार्च 2025 को मुजफ्फरपुर बंद का ऐलान किया है। इस बंद को विभिन्न हिंदू संगठनों का समर्थन मिला है। बंद सुबह 6 बजे से शुरू होकर विधि-व्यवस्था सामान्य होने तक चलेगा। इस बीच, जिला प्रशासन और पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
ज्ञात हो कि 10 मार्च को रेलवे और जिला प्रशासन ने मुजफ्फरपुर जंक्शन के विकास कार्य के तहत एक पुराने हनुमान मंदिर को तोड़ दिया था। इसके बाद पास में ही एक नया मंदिर बनाया गया, लेकिन VHP और अन्य हिंदू संगठनों ने इसे अपमान मानते हुए कड़ा विरोध जताया। संगठनों का कहना है कि मंदिर का मूल स्थान पर पुनर्निर्माण किया जाए। इस मामले में कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास बनी मस्जिद को हटाने की भी मांग उठाई है।
मुजफ्फरपुर बंद को देखते हुए रेलवे पुलिस और जिला पुलिस ने स्टेशन और शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। डीएम और एसएसपी के संयुक्त आदेश के तहत 670 पुलिस पदाधिकारी और जवान शहर के 67 संवेदनशील स्थानों पर तैनात किए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
बताते चलें कि VHP के साथ-साथ कई स्थानीय हिंदू संगठन भी इस बंद में शामिल हैं। बंद के दौरान दुकानें, स्कूल और बाजार बंद रहने की संभावना है, हालांकि आपात सेवाओं को छूट दी गई है। जिला प्रशासन बंद को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। डीएम और एसएसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की हिंसा या तोड़फोड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों में इस मुद्दे को लेकर गुस्सा है, और सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
हालांकि इस बात में कोई शक नहीं कि मुजफ्फरपुर बंद से शहर की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो सकती है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि ट्रेनों के संचालन पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से हालात नियंत्रण में रखने की कोशिश जारी है।