ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / Bihar News: डीलर की हत्या करने आए सुपारी किलर्स को ग्रामीणों ने दबोचा,...

Bihar News: डीलर की हत्या करने आए सुपारी किलर्स को ग्रामीणों ने दबोचा, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

Bihar News: मोतिहारी के नवादा गांव में राशन डीलर प्रवीण सिंह की हत्या की साजिश हुई नाकाम। ग्रामीणों ने दो सुपारी किलर्स पकड़े, पिस्तौल-गोली बरामद। 40 हजार की थी सुपारी, दो बदमाश फरार..

24-Sep-2025 02:19 PM

By First Bihar

Bihar News: मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के नवादा गांव से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां राशन डीलर प्रवीण कुमार सिंह की हत्या की साजिश को ग्रामीणों ने समय रहते नाकाम कर दिया है। चार सुपारी किलर्स दो बाइकों पर सवार होकर रात करीब 11 बजे प्रवीण के घर का पता पूछने पहुंचे थे। ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने पूछताछ शुरू की। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश भाग निकले मगर दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।


पकड़े गए बदमाशों की तलाशी में उनके पास से एक देसी पिस्तौल, गोली और एक डायरी बरामद हुई है। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें 40,000 रुपये की सुपारी देकर प्रवीण सिंह को गोली मारने का ऑर्डर दिया था। वे डीलर के घर का पता तलाश रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें धर दबोचा और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।


इस घटना की सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया है कि पकड़े गए बदमाशों से एक देसी पिस्तौल और गोली बरामद की गई है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या की साजिश के पीछे का मकसद और मास्टरमाइंड कौन है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब फरार दो बदमाशों की तलाश में जुट गई है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम