पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
02-Oct-2025 08:46 AM
By First Bihar
Bihar News: मोतिहारी के तालिमपूर में जय बजरंग मोटर हीरो एजेंसी में भीषण आग लगने से 3-4 करोड़ रुपये की बाइक और स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक हो गए हैं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।
बुधवार देर रात तालिमपूर में स्थित जय बजरंग मोटर हीरो एजेंसी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि विजयदशमी के लिए मंगाई गईं नई बाइक और स्पेयर पार्ट्स जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अगलगी से लगभग 3-4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
इस घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की तीव्रता के कारण दमकल कर्मियों को इसे नियंत्रित करने में काफी समय लगा।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शॉर्ट सर्किट की पुष्टि के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में दहशत पैदा कर दी है।
रिपोर्टर: सोहराब आलम