Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
16-Jul-2025 09:13 AM
By First Bihar
Bihar News: मोतिहारी से एक बड़ी खबर है, जहां पुलिस ने कोर्ट परिसर से कैदी भगाने की साजिश को नाकाम कर दिया है। ढाका के कुंडवा चैनपुर में रची गई इस योजना के तहत 4 अपराधियों को तीन पिस्टल, 20 कारतूस और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई है।
मोतिहारी पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि ढाका के कुंडवा चैनपुर इलाके के कुछ युवक मोतिहारी कोर्ट परिसर से कैदी भगाने की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों पुरुषोत्तम सिंह, अभिषेक सिंह, लवकुश ठाकुर और नवनीत आनंद को गिरफ्तार कर लिया। ये अपराधी स्कॉर्पियो वाहन से कोर्ट परिसर पहुंचे थे।
पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल, 20 कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ में पता चला है कि ये अपराधी कोर्ट से कैदी को भगाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी घटना को रोक लिया। बता दें कि मोतिहारी कोर्ट परिसर में इससे पहले भी कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार पुलिस ने समय रहते साजिश को नाकाम कर दिया है।
रिपोर्टर: सोहराब आलम