पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
01-Oct-2025 08:55 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में बांका जिले के अमरपुर विधायक व भवन निर्माण मंत्री जयंत राज को फेसबुक मैसेंजर पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को बिहार पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से दबोच लिया है। आरोपी की पहचान संदीप पासवान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बांका के सलेमपुर का रहने वाला है। 22 सितंबर को भेजी गई धमकी में संदीप ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए हथियारों की तस्वीरें शेयर की थीं। लेकिन प्रारंभिक जांच में यह फर्जीवाड़ा निकला, उसका इस गैंग से कोई वास्तविक संबंध नहीं है।
घटना के बाद मंत्री के सचिव मोहन कुमार सिंह ने अमरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। SP उपेंद्रनाथ वर्मा ने तुरंत विशेष जांच टीम गठित की, जिसका नेतृत्व एसडीपीओ अमर विश्वास और साइबर DSP अनुपेश नारायण कर रहे हैं। तकनीकी निगरानी से संदीप का लोकेशन ट्रैक हुआ और लुधियाना में छापेमारी कर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने धमकी भेजने वाले मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया। SP वर्मा ने कहा कि संदीप ने गैंग का नाम लेकर डर फैलाने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। अब पूछताछ में उसके मंसूबों का पता लगाया जा रहा है।
यह मामला बिहार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का दुरुपयोग दिखाता है। हाल ही में पप्पू यादव जैसे नेताओं को भी इसी गैंग के नाम पर फर्जी धमकियां मिलीं, जो जांच में नकली साबित हुईं। जयंत राज ने घटना के बाद सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी और पुलिस ने अमरपुर इलाके में निगरानी कड़ी कर दी थी। अब संदीप को बिहार लाकर पूछताछ की जाएगी, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।