बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय
21-Mar-2025 08:05 AM
By First Bihar
Bihar News : मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज छिनतई की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। जोखी गांव के पास SH-51 सड़क पर चूड़ा मिल के सामने दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने सब्जी व्यवसायी पवन कुमार से 1 लाख 20 हजार रुपये नगद छीन लिए। यह वारदात दिनदहाड़े हुई, जिसके बाद आसपास के लोगों में आक्रोश और डर का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक़ पीड़ित पवन कुमार, लौकहा के सब्जी व्यवसायी व गणेश साह के बेटे, खुटौना से लौकहा की ओर बाइक से जा रहे थे। करीब 2 बजे हेलमेट से चेहरा ढंके चार बदमाशों ने उनकी बाइक को जबरन रोका। हथियारों से डराकर बदमाशों ने रुपये से भरा बैग छीना और खुटौना की ओर भाग निकले। पवन ने बताया, "मैं कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उन्होंने मुझे धमकाया और बैग लेकर फरार हो गए।"
घटना की सूचना मिलते ही लौकहा थानाध्यक्ष शंकर शरण दास मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया, "पीड़ित ने आवेदन दिया है। हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।" लौकहा, खुटौना, बलमनिया सहित कई थानों की पुलिस ने इस मामले में छापेमारी शुरू कर दी है।
इस घटना ने स्थानीय व्यवसायियों में खौफ पैदा कर दिया है। लौकहा और खुटौना क्षेत्र में हाल के दिनों में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोग काफी चिंतित हैं। जोखी गांव के पास हुई इस छिनतई ने पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठाए हैं।
ज्ञात हो कि मधुबनी में अपराध का ग्राफ आजकल ऊपर जा रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि सड़कों पर बेखौफ बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा। पुलिस का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने उनकी तैयारियों की पोल खोल दी है। फिलहाल, जांच जारी है और लोग अपराधियों की गिरफ्तारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट