मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट
13-Aug-2025 12:07 PM
By First Bihar
Bihar News: मोतिहारी के मधुबन रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधक की अनुपस्थिति को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत पर पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक राणा रणधीर सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को विधायक स्वयं अस्पताल पहुंचे, जहां लोगों ने उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति से अवगत कराया।
लोगों ने शिकायत की है कि अस्पताल में न तो चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद रहते हैं और न ही अस्पताल प्रबंधक। विधायक राणा रणधीर सिंह ने अस्पताल में ही बैठकर चिकित्सा पदाधिकारी इंद्रजीत प्रसाद को फोन पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने आश्चर्य जताया कि उनके घर से कुछ ही कदम की दूरी पर स्थित रेफरल अस्पताल की यह स्थिति है।
इस दौरान विधायक ने कहा कि मधुबन रेफरल अस्पताल शायद पहला ऐसा अस्पताल है, जहां प्रभारी चिकित्सक मोबाइल से घर बैठे मरीजों का इलाज करते हैं और वेतन भी घर से ही लेते हैं। उन्होंने बिहार सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, लेकिन चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में मौजूद नहीं रहते।
उन्होंने बिहार की 'भगवान भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था' को लेकर चिंता जताई है और इसमें तत्काल सुधार की मांग की है। विधायक की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में थोड़ी उम्मीद जगी है और वे उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।
रिपोर्टर: सोहराब आलम