कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
20-Mar-2025 06:11 PM
By First Bihar
Bihar news: बिहार के सीतामढ़ी से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां हॉस्टल का खाना खा कर लड़कियां बीमार पड़ गई। दरअसल, सीतामढ़ी जिले में गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली 30 छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने बिगड़ गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में हडकंप मच गया। मामला बेलसंड प्रखंड के भाटोलिया गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रावास का है।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि छात्राओं को दिए गए खाने में छिपकली गिर गई थी। खाना खाने के बाद एक-एक कर छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, सभी की हालत खतरे से बाहर है और इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह घटना बुधवार रात की है।
कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं रात में जो खाना दिया गया था। छात्राओं को उल्टी समेत अन्य समस्याएं होने लगीं। उसके बाद सभी छात्राएं गंभीर रूप से बीमार हो गईं। जल्दबाजी में सभी को बेलसंड के अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। सीतामढ़ी जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जावेद ने आज यानि गुरुवार 20 मार्च को कि छात्राओं में फूड पॉइजनिंग के लक्षण पाए गए।
अस्पताल में छात्राओं को इलाज के बाद तुरंत छुट्टी दे दई गई। हॉस्टल के शिक्षक मनोज कुमार के अनुसार बताया कि रसोइया से पूछताछ के बाद पता चला कि तैयार भोजन में छिपकली गिर गई थी। ध्यान नही दिया गया और हॉस्टल की में सभी को वहीं खाना दे दिया गया था। जिसको खाने के बाद सभी छात्राएं बीमार पड़ गई। उसके बाद इसकी जानकारी मिली थी।