ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति

Home / bihar / Bihar News: वाह रे सुशासन...बिहार सरकार लिखी गाड़ी पर राजनैतिक दल का 'पोस्टर',...

Bihar News: वाह रे सुशासन...बिहार सरकार लिखी गाड़ी पर राजनैतिक दल का 'पोस्टर', खबर छापने पर पत्रकार को धमकी, थाने में कंप्लेन

Bihar News: लखीसराय जिले में "बिहार सरकार" लिखी स्कॉर्पियो पर राजनीतिक पोस्टर लगा मिला. पत्रकार ने जब खबर प्रकाशित की तो गाड़ी मालिक ने जान से मारने की धमकी दे दी.मामला बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र का है.

15-Apr-2025 07:20 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में कानून को ठेंगा दिखाया जा रहा है. शासन का इकबाल  खत्म हो गया है. बिहार  सरकार लिखी गाड़ी राजनैतिक दल के लोग प्रयोग करते हैं. बिहार सरकार लिखी गाड़ी राजनैतिक दल का पोस्टर लगा था. खबर लिखने के बाद गाड़ी मालिक ने पत्रकार को ही जान से मारने की धमकी दे दी. इसके बाद पीड़ित पत्रकार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मामला लखीसराय के बड़हिया नगरपरिषद क्षेत्र का है. 

लखीसराय जिले के बड़हिया नप क्षेत्र के पीड़ित पत्रकार कमलेश कुमार ने बड़हिया थाने में आरोपी वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने का आवेदन दिया है. पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि गाड़ी मालिक संजीव कुमार ने उन्हें धमकी दी है. ऐसे में प्राथमिक की दर्ज की जाए. उन्होंने बताया है कि 14 अप्रैल को बिहार सरकार लिखी स्कॉर्पियो जिसका निबंधन संख्या BR 01PE 2631 है, इस पर एक पार्टी विशेष की रैली का पोस्टर लगा था. बिहार सरकार लिखी गाड़ी पर पार्टी विशेष की रैली का पोस्टर लगना परिवहन नियम का खुल्लमखुल्ला उलंघन है. इसकी खबर उन्होंने प्रकाशित की. 

पीड़ित पत्रकार ने बताया कि, बिहार सरकार लिखी गाड़ी पर पार्टी विशेष का पोस्टर लगाये जाने की खबर प्रकाशित करने के बाद 14 तारीख की शाम में संजीव कुमार ने मेरे मोबाइल पर फोन कर धमकी दी है. अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है. ऐसे में मेरे एवं मेरे परिवार की जान माल की सुरक्षा की जाए. साथ ही उक्त वाहन के अवैध उपयोग के संबंध में कार्रवाई की जाए.