BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट
06-Nov-2025 03:03 PM
By First Bihar
Bihar News: लखीसराय जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यहां पहाड़पुर गांव के रहने वाले नवल किशोर सिंह के घर मुंडन संस्कार का आयोजन था। जिसमें धनबाद से उनके रिश्तेदार भी आए हुए थे। पूजा-पाठ मुंडन संपन्न होने के बाद सभी किऊल नदी किनारे स्नान करने पहुंचे। करीब सुबह दस बजकर तीस मिनट पर सात लोग पानी में उतरे।
जिसके कुछ समय बाद ही अचानक सभी गहरे पानी में चले गए और संघर्ष करने लगे। यह दृश्य देख पास में मछली मार रहे स्थानीय ग्रामीण नाव लेकर आनन-फानन में पहुंचे और किसी तरह पांच लोगों को बाहर निकाल पाने में कामयाब रहे, लेकिन दो बच्चे लापता हो चुके थे।
ये दोनों लापता बच्चे थे अंशिका कुमारी, उम्र 12 वर्ष, सातवीं कक्षा की छात्रा और मानस कुमार, उम्र 14 वर्ष, नौवीं कक्षा का छात्र। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की खोजबीन चली। फिर जाकर पहले मानस का शव मिला, फिर अंशिका का। दोनों को तुरंत सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद इन बच्चों के घर पर कोहराम मच गया। मुंडन की सारी खुशियां और उमंग मातम में बदल गए। परिजन सदमे में हैं और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जिला प्रशासन ने मृतक परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।