वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
23-May-2025 01:30 PM
By First Bihar
Bihar News: एक बार फिर खगड़िया सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां इमरजेंसी मरीज को स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को इलाज के लिए इस अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया। इस कारण परिजनों को मरीज को खुद उठाकर वार्ड तक ले जाना पड़ा।
इस वाकये के वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि स्ट्रेचर न मिलने के कारण परिजन मरीज को कैसे खुद ही ले जा रहे हैं। घायल मरीज की पहचान चुकती निवासी सुजीत कुमार के रूप में हुई है, जो सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन स्ट्रेचर न मिलने के कारण परिजनों को उसे उठाकर इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा।
घायल के परिजनों ने बताया कि जब वे सदर अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी वार्ड के पास एक स्टाफ को रखा गया है, लेकिन न तो स्टाफ मौजूद था और न ही स्ट्रेचर उपलब्ध कराया गया। मजबूरन उन्हें मरीज को खुद ही उठाकर ले जाना पड़ा।
हालांकि, बिहार सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन इस घटना से जमीनी हकीकत कुछ और ही सामने आती है। इस लापरवाही ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अनिश कुमार की रिपोर्ट