तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज
21-Apr-2025 09:36 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार के खगड़िया के लोगों के लिए खुशखबरी है। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के लोगों को सांसद राजेश वर्मा के प्रयास से 24 अप्रैल से तीन नई ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। ये ट्रेनें बिथान-समस्तीपुर और खगड़िया-अलौली रेलखंड पर चलेंगी जिससे सहरसा समस्तीपुर और मुंबई के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस का खगड़िया और हसनपुर में भी ठहराव होगा जिससे क्षेत्र के लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा। लोगों का सफर आसान हो जाएगा। खगड़िया के लोगों को 24 अप्रैल से एक साथ तीन नई ट्रेनों की सुविधा मिलेगी, जो संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगी। इसके साथ ही सहरसा, समस्तीपुर अलौली के अलावा मुंबई के लिए भी सीधी ट्रेन मिलेगी।
सांसद के प्रयास से एक तरफ जहां खगड़िया -अलौली रेलखंड निर्माण होने के सालों बाद इस रेलखंड पर 24 अप्रैल से यात्री ट्रेन चलेगी, जो अलौली से सहरसा तक जाएगी। वहीं लोकसभा क्षेत्र के हसनपुर बिथान रेलखंड का भी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। बीते 10 सालों से लोग इस रुट में ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे हैं, 24 अप्रैल से बिथान से समस्तीपुर के लिए नई ट्रेन चलेगी। वहीं, सांसद के पहल पर सहरसा से लोकमान्य तिलक के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 24 अप्रैल से होने जा रहा है, जिसका ठहराव खगड़िया ,हसनपुर में भी होगा। इसका लाभ संसदीय क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।
सहरसा से लोकमान्य तिलक के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 24 अप्रैल से आरंभ किया जा रहा है, जो सहरसा से खगड़िया, हसनपुर समस्तीपुर के रास्ते पटना और मुंबइ तक जाएगी। खबरों के मुताबिक सांसद राजेश वर्मा 24 को अलौली से सवारी गाड़ी के परिचालन का शुभारंभ करेंगे।