आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
09-Jan-2026 10:33 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू के सीनियर नेता केसी त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भारतरत्न की मांग की है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और नीतीश कुमार को समाजवादी आंदोलन का “अनमोल रत्न” बताया। उन्होंने कहा कि करोड़ों जनता की इच्छा इस सम्मान के माध्यम से पूरी होनी चाहिए।
केसी त्यागी ने अपने पत्र में लिखा कि 30 मार्च 2024 हमारे पुरखों के सम्मान का दिन था, जब प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से उन्हें भारतरत्न का सर्वोच्च सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और स्व. कर्पूरी ठाकुर ने जनहित और कृषक, हाशियों पर गए लोगों के लिए संघर्ष किया और उन्हें सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
त्यागी ने आगे लिखा कि समाजवादी आंदोलन के बचे हुए अनमोल रत्न श्री नीतीश कुमार भी इस सम्मान के योग्य हैं। उन्होंने निवेदन किया कि नीतीश कुमार को भारतरत्न से सम्मानित किया जाए ताकि इतिहास में उनके योगदान को लंबे समय तक सराहा जा सके। नीतीश कुमार ने 2025 में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है और उनके पास सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। भारतरत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो राष्ट्रपति के सुझाव पर प्रधानमंत्री द्वारा प्रदान किया जाता है। इसके तहत राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र और तमगा दिया जाता है।
इतिहास में विरले ही जीवित व्यक्तियों को यह सम्मान दिया गया है। हाल ही में किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न से नवाजा गया था। 1954 में इस सम्मान की शुरुआत हुई थी और पहले इसे सी. राजगोपालाचारी, एस. राधाकृष्णन और सी. वी. रमन को दिया गया।
