KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान
03-Nov-2025 07:54 AM
By First Bihar
Bihar News: करगहर के कांग्रेस विधायक एवं प्रत्याशी संतोष कुमार मिश्रा के आवास पर पुलिस की छापेमारी से सियासी हलचल तेज हो गई है। विधायक ने इसे चुनाव के बीच साख खराब करने की साजिश बताया है। देर रात विधायक चुनाव प्रचार से लौटकर खाना खा रहे थे, तभी पुलिस टीम बिना सूचना के घर में घुसी और बेडरूम सहित सभी कमरों की तलाशी ली। कुछ बरामद न होने के बाद विधायक ने रोहतास पुलिस पर विपक्ष से मिलकर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया।
विधायक ने कहा कि पूरे जीवन में कोई आपराधिक मामला नहीं है, फिर भी आधी रात में जबरन तलाशी ली गई। पुलिस ने छापेमारी का कारण भी नहीं बताया। उन्होंने इसे सरकार के इशारे पर किया गया कदम बताया है।
पुलिस का कहना है कि सासाराम में आपसी रंजिश की फायरिंग मामले में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पटवाडीह गांव में सर्च अभियान चल रहा था। इसी दौरान विधायक के घर की तलाशी ली गई, जहां वे मौजूद थे। करगहर में प्रेस वार्ता कर विधायक ने पुलिस के व्यवहार पर भी सवाल उठाया है।
रिपोर्टर: रंजन कुमार