BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
24-Nov-2025 12:54 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के गरीब परिवारों में शादी के दौरान सिर पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करने का जिम्मा अब नीतीश सरकार ने उठा लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी “कन्या विवाह मंडप योजना” के तहत अब राज्य की हर ग्राम पंचायत में एक-एक आधुनिक विवाह मंडप बनाया जाएगा। कुल 8,053 पंचायतों में बनने वाले इन मंडपों पर सरकार 40,265 करोड़ रुपये खर्च करेगी। प्रत्येक मंडप की लागत 50 लाख रुपये होगी। इनमें हॉल, किचन, शौचालय, बाउंड्रीवॉल और लाइटिंग की सुविधा रहेगी। योजना का मकसद यह है कि गांव की बेटी की शादी भी शहरों की तरह मैरिज हॉल में सम्मान और गरिमा के साथ हो, ताकि गरीब परिवार को टेंट-कुर्सी का इंतजाम न करना पड़े और अतिरिक्त बोझ उन पर न पड़े।
पंचायती राज विभाग ने यह काम शुरू कर दिया है। ऐसे में पूर्णिया जिले में पहले चरण में 26 पंचायतों में मंडप निर्माण शुरू होगा, जिनके लिए 5-5 लाख रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी मुखियाओं-सरपंचों से बैठक कर विवाद-मुक्त सरकारी या दान की गई जमीन चिन्हित करने को कहा है। अंचलाधिकारी भूमि का स्थलीय सत्यापन करेंगे, फिर जाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। कसबा, बायसी, अमौर, धमदाहा जैसे प्रखंडों की 31 पंचायतों में काम सबसे पहले होगा। पूरी योजना दो-तीन चरणों में पूरी की जाएगी।
बताते चलें कि यह योजना सिर्फ शादी-विवाह तक ही सीमित नहीं रहेगी। मंडप का इस्तेमाल सामुदायिक भोज, सरकारी कार्यक्रम, प्रशिक्षण और आपदा राहत शिविर के लिए भी होगा। गरीब परिवारों को मंडप मुफ्त या नाममात्र शुल्क पर मिलेगा। सरकार का मानना है कि इससे एक तरफ शादी का खर्च 50-60 हजार रुपये तक कम होगा, वहीं गांव में स्थायी संपत्ति भी बनेगी।
बिहार सरकार का यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बूस्ट देगा। निर्माण में स्थानीय मजदूरों को काम मिलेगा, सामग्री की खरीद से छोटे व्यापारियों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे बेटी की शादी को सम्मानजनक बनाने की योजना बताया है। योजना पूरी होने पर बिहार देश का पहला राज्य बन जाएगा, जहां हर पंचायत में सरकारी मैरिज हॉल होगा।