Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी
20-May-2025 09:32 AM
By First Bihar
Bihar News: वैसे तो अजीबोगरीब प्यार-मोहब्बत की कई कहानियां आपने सुनी होंगी लेकिन जमुई जिले से इस वक्त की एक हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, जिले के सोनो प्रखंड के खपरिया गांव में दो बच्चों की मां और चार बच्चों का पिता एक साथ रात रंगीन करने में लगे हुए थे। इसकी भनक गांव वालों को लग गई।
इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई और दोनों को बंधक बनाकर रखा गया। फिर बाकी के गांव वालों को बुलाया गया और पंचायत की गई। पंचायत के बाद परिवार वालों की राजामंदी से दोनों का निकाह करा दिया गया। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जाता है कि झाझा थाना क्षेत्र के बैजलपुरा गांव निवासी एकलाख अंसारी का खपरिया गांव निवासी सनुजा खातून के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच 2018 में सनुजा की शादी गांव के ही मो. असगर अंसारी से हो गई। इसके बाद दो बच्चे भी हुए। असगर परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई में रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है।
इधर सनुजा का प्रेमी एकलाख अंसारी पहले से शादीशुदा है और चार बच्चों का पिता भी है। असगर अंसारी के मुंबई जाने के बाद सनुजा की फिर से अपने प्रेमी एकलाख अंसारी के साथ नजदीकियां बढ़ गईं और फिर वह बिना किसी फ़िक्र के कभी भी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आ जाया करता था। जिसकी भनक गांव वालों को पहले से ही थी।
इस बार देर रात्रि फिर प्रेमी अखलाक अपने घर झाझा थाना क्षेत्र के बैजलपुरा से प्रेमिका से मिलने खपरिया गांव आया था। ग्रामीणों ने दोनों को पहले पकड़ कर खूब पिटाई की, उसके बाद चार बच्चे के पिता की दो बच्चे की मां के साथ पंचायत में फैसला करने के बाद शादी कर दी। मजे की बात तो यह है कि चार बच्चे की मां एकलाख की पत्नी का भी कहना है कि दोनों मिलकर साथ रह लेंगे मुझे कोई एतराज नहीं है।
वहीं, महिला के पति ने भी महिला को इजाजत दे दी है कि शादी कर लो और अपने प्रेमी के साथ चली जाओ, बाकी की जिंदगी हम अपने हिसाब से जी लेंगे। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस को किसी ने सूचना नहीं दी है, ना तो पुलिस को कोई आवेदन प्राप्त हुई। वहीं सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मुझे इस तरह की कोई जानकारी नहीं है, अगर कोई आवेदन प्राप्त होता है तो उसके अनुसार कार्रवाई जरूर की जाएगी।
जमुई से धीरज कुमार सिंह की रिपोर्ट