Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन
08-Dec-2025 09:17 AM
By First Bihar
Bihar News: इंडिगो एयरलाइंस के बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन ने हजारों यात्रियों को परेशान कर दिया है, ऐसे में अब बिहार से दिल्ली जाने वालों को रेलवे ने तत्काल राहत दी है। पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रमुख ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच जोड़ने का फैसला किया है। तेजस राजधानी एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में सेकंड एसी का एक कोच लगाया गया है। इससे कन्फर्म सीट मिलना आसान हो जाएगा और फ्लाइट रद्द होने की समस्या से जूझ रहे लोग सुरक्षित सफर कर सकेंगे।
इसके अलावा वैकल्पिक यात्रा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। पटना से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 02309 स्पेशल ट्रेन आठ दिसंबर को रात आठ बजकर तीस मिनट पर रवाना होकर अगले दिन दोपहर तीन बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। इसी तरह 02310 आनंद विहार-पटना स्पेशल सात और नौ दिसंबर को शाम सात बजे खुलकर अगले दिन दोपहर दो बजे पटना पहुंचेगी। 02395 पटना-आनंद विहार सात दिसंबर को रात आठ बजकर तीस मिनट पर चलेगी और अगले दिन दोपहर तीन बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 02396 आनंद विहार-पटना आठ दिसंबर को शाम सात बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर दो बजे पटना पहुंचेगी।
उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए दरभंगा-आनंद विहार 05563 स्पेशल सात दिसंबर को शाम छह बजकर पंद्रह मिनट पर खुलकर अगले दिन रात नौ बजकर पंद्रह मिनट पर आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 05564 आनंद विहार-दरभंगा नौ दिसंबर को रात बारा बजकर पांच मिनट पर रवाना होकर उसी दिन रात ग्यारह बजे दरभंगा पहुंचेगी। पूर्व मध्य रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया है कि फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। स्पेशल ट्रेनें समय पर चलेंगी और एक्स्ट्रा कोच से क्षमता बढ़ेगी।
यह पहल बिहार-दिल्ली रूट पर यात्रा को सुगम बनाएगी। पटना, दरभंगा और अन्य शहरों से दिल्ली जाने वाले लोग अब रेलवे पर भरोसा कर सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि टिकट बुकिंग के लिए IRCTC ऐप या काउंटर पर जल्द संपर्क करें, क्योंकि डिमांड तेजी से बढ़ रही है।