ब्रेकिंग न्यूज़

KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान

Home / bihar / Bihar News: बिहार में यहां लग्जरी कार और ट्रक की टक्कर में 3...

Bihar News: बिहार में यहां लग्जरी कार और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत; कई घायल

Bihar News: हाजीपुर के नाईपर में लग्जरी कार ट्रक से टकराई। 3 लोगों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल। तेज रफ्तार बनी कारण..

03-Nov-2025 08:44 AM

By First Bihar

Bihar News: वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के नाईपर के पास सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जंदाहा से हाजीपुर जा रही तेज रफ्तार लग्जरी कार सड़क किनारे गलत दिशा में खड़ी 16 पहिए वाली ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।


सभी मृतक और घायल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चैनल के एग्जिट पोल के लिए काम करने आए थे। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। औद्योगिक थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया, जबकि घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


औद्योगिक थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घायलों की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।


घायलों की पहचान  पुष्पा चौधरी (28 वर्ष, हाजीपुर चकुंडा उर्फ मिल्की गांव), शालिनी वर्मा (26 वर्ष, उत्तर प्रदेश सीतापुर), कपिल कुमार (24 वर्ष, उत्तर प्रदेश सीतापुर), शिवम कुमार सिंह (19 वर्ष, समस्तीपुर मोहनपुर) के रूप में हुई है।