BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट
07-Nov-2025 01:37 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में तनाव फैल गया है। यहां सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव में एक दलित परिवार पर हमला हुआ है। पीड़ितों का कहना है कि वे मतदान केंद्र से वोट डालकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में कुछ लोग आए और भाजपा को वोट देने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी।
इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। इनमें मानेश राम और उनके परिवार के दो अन्य सदस्य शामिल हैं। घायलों को तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पीड़ितों ने हमलावरों की सूची दी है जिसमें अखिलेश यादव और विशाल यादव का नाम शामिल है। पूरा परिवार अब घर में कैद हो गया है और वे बाहर निकलने से डर रहे।
एसडीपीओ राजेश कुमार ने इलाके में अन्य कई घटनाओं की पुष्टि भी की है। उन्होंने बताया कि बैकुंठपुर थाने के बंगरा गांव में संजीत मिश्रा, महम्मदपुर थाने के देवकुली में सुमन सिंह और सिधवलिया के बुचेया में दलित परिवार पर हमला हुआ है। तीनों जगहों पर अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई हैं। कुछ शिकायतों में आरजेडी समर्थकों पर भाजपा वोटरों को पीटने का भी आरोप है। एसडीपीओ ने कहा कि घायलों से लिखित बयान लिए जा रहे हैं। जांच पूरी होने पर मुकदमा दर्ज होगा।
भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी देर शाम अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर उन्होंने पूरी जानकारी ली है। मिथिलेश ने आरजेडी के मौजूदा विधायक प्रेम शंकर यादव पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि हार नजर आने पर उनके समर्थक हताश हो गए हैं और भाजपा समर्थकों को निशाना बना रहे हैं। तिवारी ने जिला प्रशासन से 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।
पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। बैकुंठपुर, सिधवलिया और महम्मदपुर थानों की टीमें गांव-गांव गश्त कर रही हैं। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि किसी भी अफवाह पर तुरंत एक्शन लें। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बैकुंठपुर में मतदान शांतिपूर्ण रहा था लेकिन अब चुनाव बाद की इन घटनाओं ने माहौल गरमा दिया है। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।