BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट
10-Oct-2025 12:26 PM
By Viveka Nand
Bihar News: एक महिला और एक्साइज इंस्पेक्टर की तस्वीर वायरल है. दोनों में क्या संबंध हैं...? लेडी डॉन और एक्साइज इंस्पेक्टर के सिर पर किसका हाथ है ? महिला की सरकारी पिस्टल लिए तस्वीर सामने आने के बाद एक बार फिर से मामला गहरा गया है. गयाजी पुलिस ने गया में तैनात उत्पाद इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार की खास महिला को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन उत्पाद विभाग ने अभी तक आरोपी इंस्पेक्टर पर एक्शन नहीं लिया है. हालांकि पुलिस ने 31 लाख ठगी मामले में महिला के साथ-साथ उत्पाद इंस्पेक्टर के खिलाफ भी केस दर्ज किया है.
उत्पाद इंस्पेक्टर के सिर पर किसका हाथ ?
बताया जाता है कि इस इंस्पेक्टर का विभाग के एक पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर लेवल के अधिकारी का संरक्षण था. साथ ही वर्तमान के भी एक अधिकारी जो सचिवालय में हैं,उनका संरक्षण प्राप्त है. तभी तो बार-बार विवाद में फंसने के बाद भी रामप्रीति कुमार की चेक पोस्ट पर तैनाती होती रही. विभागीय सूत्र बताते हैं कि जिस इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार के कारनामे सामने आए हैं, इसके पहले भी कई घटना सामने आ चुका है. नवादा में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. गया के डोभी चेक पोस्ट पर गड़बड़ी के आरोप में इस इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया गय़ा था, लेकिन सेटिंग ऐसी रही कि निलंबन मुक्त होने के बाद फिर से उसी डोभी चेकपोस्ट पर पोस्टिंग मिल गई.
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
जिस महिला की सिर में पिस्टल सटाये तस्वीर सामने आई है, उसके बारे में बताया जाता है कि वो उत्पाद इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार की खास है. तस्वीर सामने आने के बाद उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. ललिता पुलिस की वर्दी पहनकर घूमती थी. इलाके में गिरोह का संचालन करती थी. बेरोजगार लोगों को उत्पाद विभाग में सिपाही की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करती थी. इस खेल में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार की भी बड़ी भूमिका बताई जाती है. महिला के घर इंस्पेक्टर सरकारी गाड़ी से आया करते थे. बताया जाता है कि ललिता देवी और इंस्पेक्टर रामप्रीति ने नौकरी दिलाने के नाम पर 31 लाख रू की ठगी की है. पीड़ित लोगों ने गयाजी के आईजी को लिखित शिकायत की. आईजी के हस्तक्षेप के बाद मुफस्सिल थाने में महिला ठग व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इधर जिलाधिकारी ने आरोपी उत्पाद इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आदेश दिया है.