मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट
13-Aug-2025 07:22 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार इन दिनों प्रकृति की दोहरी मार झेल रहा है। मानसून की बेरहम बारिश और उफनती नदियों ने राज्य में हाहाकार मचा दिया है। ऐसे में अब मौसम विभाग ने 24 जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें 16 जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर तेज बारिश की चेतावनी है, जबकि 9 जिलों में अगले 24 घंटों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है। गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, पुनपुन, और घाघरा जैसी दस नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसने 12 जिलों को बाढ़ की चपेट में ला दिया है। करीब 17 लाख लोग इस आपदा से प्रभावित हैं, जिनमें भागलपुर, बेगूसराय और नवगछिया की स्थिति सबसे गंभीर है।
बाढ़ ने भागलपुर में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है, जहां 75 पंचायतों की 4.16 लाख आबादी प्रभावित है। बिंदटोली में गंगा के कटाव ने 40 घरों को निगल लिया, और इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध में दरार ने संकट को और गहरा दिया है। नवगछिया के गोपालपुर में रिंग बांध का 70% हिस्सा पानी में बह गया, जबकि रंगरा के साधुपुर बांध का 200 मीटर हिस्सा ढह चुका है। बेगूसराय के सिहमा में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया, और आठ ब्लॉकों के 187 गांव पूरी तरह जलमग्न हैं। आपदा प्रबंधन विभाग और एनडीआरएफ राहत कार्यों में जुटे हैं, लेकिन लगातार बारिश ने चुनौतियां बढ़ा दी हैं।
पटना में बुधवार को आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण उमस में कमी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, खासकर उत्तर बिहार में भारी बारिश की चेतावनी है। बीते 24 घंटों में नालंदा सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, सरकार ने प्रभावित परिवारों को 7,000 रुपये की आर्थिक मदद शुरू की है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया है।