Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल
22-Mar-2025 02:46 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार के किसान पारंपरिक खेती के अलावा अब स्मार्ट तरीके से भी खेती करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। छपरा के किसान पारंपरिक खेती के अलावा नगदी फसल में भी कुछ अलग फसल उगा रहे हैं, जिसमें कम खर्च आता है और अधिक कमाई होती है। नगरा प्रखंड के भीकमपुर गांव में किसान बड़े पैमाने पर सेम की खेती करके अच्छी कमाई कर रहे हैं।
नगरा प्रखंड के भीकमपुर निवासी किसान सुरेंद्र सिंह ने तीन कट्ठा जमीन में हरा देशी सेम लगाया है, जिसका फलन काफी अच्छा हो रहा है। वह हर रोज 40 से 50 किलो सेम तोड़कर बाजार में बेचते हैं और अच्छी कमाई कर रहे हैं। उनके द्वारा मचान विधि से सेम की खेती की गई है, जिसका परिणाम काफी अच्छा आ रहा है साथ ही बंपर कमाई भी हो रही है। इस खेती में काफी कम खर्च आता है और पूरे 4 महीने तक सब्जी तोड़कर किसान इसे बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं।
किसान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार उन्होंने तीन कट्ठा जमीन पर हरा देशी वैरायटी का सेम लगाया है, जिसका फलन काफी अच्छा हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 40 से 50 किलो सेम तोड़कर बाजार में बेचने से अच्छी आय हो रही है। उन्होंने बताया कि मचान विधि से सेम लगाकर अच्छा मुनाफा हो रहा है। किसान ने इससे पहले इसी मचान पर लौकी लगाई थी और जब लौकी की फसल खत्म होने वाली थी, तब उन्होंने सेम लगाई। अब सेम की फसल तैयार है और उन्हें इससे उन्हें अच्छा लाभ मिल रहा है।
मचान विधि से सेम की खेती करके किसान कम खर्च में अच्छी कमाई कर रहे हैं। मचान विधि का लाभ यह है कि इससे पौधों को पर्याप्त हवा और धूप मिलती है, जिससे उत्पादन बढ़ता है। साथ ही, इससे कीट और रोगों का भी खतरा भी कम हो जाता है।