ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल

Home / bihar / Bihar News: बिहार में यहां 25,000 वोल्ट के झटके के बाद भी जिंदा...

Bihar News: बिहार में यहां 25,000 वोल्ट के झटके के बाद भी जिंदा बच गया युवक, लोगों ने कहा "चमत्कार"

Bihar News: बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर 25,000 वोल्ट के झटके के बाद भी युवक जिंदा बच गया, जिसने भी देखा रह गया दंग, फिलहाल अस्पताल में चल रहा है इलाज..

15-Oct-2025 02:12 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के सारण जिले में स्थित एकमा रेलवे स्टेशन (छपरा-सीवान रेलखंड) पर 15 अक्टूबर की सुबह एक असाधारण घटना घटी। अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर रुकते ही बोगी की छत पर बैठे एक युवक को ऊपर गुजर रही 25,000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे की वजह से स्टेशन पर अफरा-तफरी मचा गई, लेकिन फिर जो हुआ वह अचंभित करने वाला था। कुछ मिनटों बाद युवक मौत को मात देते हुए खुद ही बोगी से नीचे उतर आया। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इसे चमत्कार बताया है।


यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है, वह ट्रेन की बोगी की छत पर चढ़ा हुआ था। हाई वोल्टेज लाइन से संपर्क होते ही वह बेहोश हो गया और जली हुई हालत में पड़ा रहा। यात्रियों ने चीख-पुकार मचाई, जबकि आरपीएफ जवान और स्टेशन कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए बिजली आपूर्ति काटने की प्रक्रिया शुरू की। लगभग 10 मिनट बाद युवक ने हलचल दिखाई, खुद को संभाला और बोगी से उतर गया। चश्मदीदों के अनुसार, उसके शरीर पर गंभीर झुलसने के निशान थे, लेकिन वह होश में था। फिर तत्काल एम्बुलेंस बुलाई गई और युवक को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों को नियमित रूप से चेतावनी दी जाती है कि ट्रेन की छत पर चढ़ना या ओवरहेड वायर के पास जाना अत्यंत खतरनाक और कानूनी अपराध है। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। स्टेशन मास्टर ने कहा कि युवक संभवतः ट्रेन में सवार होने के प्रयास में चढ़ा था। एकमा स्टेशन पर प्रतिदिन दर्जनों ट्रेनें रुकती हैं और आगे ऐसी लापरवाही से बचने के लिए जागरूकता अभियान तेज करने की आवश्यकता है।