Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल
16-Oct-2025 10:00 AM
By First Bihar
Bihar News: भारतीय रेलवे ने दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए विशेष व्यवस्था की है। दानापुर मंडल से लगभग 14 अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी। इनमें स्लीपर कोच (शयनयान श्रेणी) को जनरल कोच (साधारण श्रेणी) में परिवर्तित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को बिना आरक्षण के यात्रा का विकल्प मिल सके।
यह कदम रेलवे बोर्ड की नई गाइडलाइन के तहत लिया गया है, जिसमें जोनल महाप्रबंधकों को स्लीपर कोचों का अनारक्षित उपयोग करने की स्वतंत्रता दी गई है। दानापुर मंडल के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों की विस्तृत सूची जल्द जारी की जाएगी और ये ट्रेनें पटना जंक्शन सहित आसपास के स्टेशनों से चलेंगी।
यह व्यवस्था न केवल दीपावली और छठ, बल्कि होली, लग्न अवधि तथा ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान भी लागू रहेगी। वर्तमान में पटना से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों के लिए नियमित ट्रेनें पूरी तरह से भर चुकी हैं। कई प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म टिकट की उपलब्धता शून्य है, जबकि वेटिंग लिस्ट में भी सीमित विकल्प हैं।
ऐसे में अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें इस कमी को पूरा करेंगी, जहां यात्रियों को स्टेशन पर टिकट खरीदकर तुरंत यात्रा करने का मौका मिलेगा। दानापुर मंडल में कुल 2,484 फेरे होंगे, जिसमें 1,208 फेरे में 80 ट्रेनें और 1,276 फेरे में 42 ट्रेनें शामिल हैं। इससे पटना और आसपास के जिलों के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
रेलवे बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार, स्लीपर कोचों को जनरल श्रेणी में बदलना यात्रियों की संख्या को समायोजित करने का एक प्रभावी तरीका है। इससे ट्रेनों की क्षमता बढ़ेगी, वो भी बिना अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता के। दानापुर मंडल पूर्व रेलवे का हिस्सा है और यहां पहले भी इस प्रकार त्योहारी सीजन में इसी तरह की विशेष ट्रेनें चलाई हैं, यह यात्रियों की संख्या में 20-30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करती हैं।
अधिकारियों ने सलाह दी है कि यात्रियों को IRCTC ऐप या स्टेशन काउंटर से पहले से अपडेट लेना चाहिए, क्योंकि ट्रेनें प्रमुख त्योहारी तिथियों (23-24 अक्टूबर को दीपावली और 4-6 नवंबर को छठ) के आसपास अधिक चलेगी।